UPSSSC Mains Admit Card 2025: जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क भर्ती के एडमिट कार्ड हुए जारी, ऐसे करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अगर आप UPSSSC भर्ती परीक्षा 2025 की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने जूनियर असिस्टेंट और जूनियर क्लर्क पदों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा (Mains Exam) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आप अपना UPSSSC Mains Admit Card 2025 UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर के डाउनलोड कर सकते हैं।


कितने पदों पर हो रही है भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 5512 पदों को भरा जाएगा। यह एक बहुत ही बड़ा मौका है उन सभी अभ्यर्थियों के लिए जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क जैसे पदों पर नियुक्त किया जाएगा।


UPSSSC Mains Exam 2025 कब होगी?

मुख्य परीक्षा का आयोजन 29 जून 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। परीक्षा विभिन्न शहरों के केंद्रों पर होगी। सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी जाती है ताकि किसी प्रकार की परेशानी से बचा जा सके।


ऐसे करें UPSSSC Mains Admit Card 2025 डाउनलोड

अगर आप UPSSSC Mains Admit Card 2025 डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Important Announcement” सेक्शन में जाएं।

  3. अब “UPSSSC Mains Admit Card 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें।

  5. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  6. इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट निकाल लें।


एडमिट कार्ड में किन बातों को जरूर जांचें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज की हुई सभी जानकारियों को ध्यान से देखें:

  • उम्मीदवार का नाम और जन्मतिथि

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • परीक्षा की तारीख और समय

  • निर्देश (Instructions)

अगर किसी भी जानकारी में गलती हो तो तुरंत UPSSSC से संपर्क करें।


परीक्षा के दिन क्या-क्या करें?

  • एडमिट कार्ड और एक फोटो पहचान पत्र साथ जरूर रखें।

  • समय से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।

  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना मना है।

  • एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और पालन करें।


महत्वपूर्ण जानकारी

  • परीक्षा की तारीख: 29 जून 2025

  • समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे

  • भर्ती पद: जूनियर असिस्टेंट, जूनियर क्लर्क

  • कुल पद: 5512

  • एडमिट कार्ड वेबसाइट: upsssc.gov.in

  • जरूरी डिटेल्स: रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि

Leave a Comment