KVS Teacher Vacancy 2025: केन्द्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे सभी उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी सामने आई है। केन्द्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने शिक्षकों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के अंतर्गत स्नातक शिक्षक (PGT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT), प्राथमिक शिक्षक (PRT), कंप्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, विशेष शिक्षक और स्टाफ नर्स जैसे कई अन्य पदजारी किये गए हैं।
यदि आप भी KVS Teacher Vacancy 2025 का इंतजार कर रहे है तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस लेख के अंतर्गत हम आपको केन्द्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती से जुडी सभी जरुरी जानकारी विस्तार से बताएंगें। जैसे की KVS Teacher Vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया और वेतन आदि।
KVS Teacher Vacancy 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता
केन्द्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती के अंतर्गत अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और पात्रता अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। इनके बारें विस्तार से जानकारी नीचे बताई गई है।
- स्नातक शिक्षक (PGT)
- इस पद के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार के पास एनसीईआरटी क्षेत्रीय शिक्षा महाविद्यालय से चार वर्षीय एकीकृत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर पास डिग्री और शिक्षा में स्नातक पास की डिग्री होनी चाहिए।
- हिंदी और अंग्रेजी में शिक्षण में दक्षता और कंप्यूटर अनुप्रयोगों का सम्पूर्ण ज्ञान भी होने जरुरी है।
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT)
- उम्मीदवार के पास इस पद के लिए न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री, बी.एड. और सीटीईटी (Central Teacher Eligibility Test) पास की डिग्री होना आवश्यक है।
- प्राथमिक शिक्षक (PRT)
- 12वीं कक्षा 50% अंकों के साथ पास और डी.एल.एड. या CTET परीक्षा पास उम्मीदवार इस पद के लिए आवेदन कर सकते है।
- कंप्यूटर शिक्षक, खेल शिक्षक, विशेष शिक्षक और स्टाफ नर्स के पद के लिए भी आवेदन किया जा सकता है। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं और अनुभव की जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन के अंतर्गत पढ़ सकते है।
KVS Teacher Vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
KVS Teacher Vacancy 2025 के अंतर्गत आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को बता दे की आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और आप निचे बताई गई आवेदन प्रक्रिया को फॉलो करके बड़ी आसानी से घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है-
- सबसे पहले आपको KVS की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। (kvsangathan.nic.in)
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको होम पेज पर संविदा नौकरी वाले आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर के आ जायेगा, आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जरुरी जानकारी जैसे की व्यक्तिगत और शैक्षणिक आदि ध्यान से भरना होगा।
- आवेदन फॉर्म भरने के साथ साथ आपको भर्ती से जुड़े सभी जरुरी दस्तावेज़ जैसे की फोटोग्राफ और हस्ताक्षर आदि को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- सभी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करके अंत में आवेदन फॉर्म को जमा करना होगा।
- आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें और उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
KVS Teacher Vacancy 2025 में चयन प्रक्रिया
KVS Teacher Vacancy 2025 में चयन प्रक्रिया निम्नलिखित के आधार पर की जाएगी-
- लिखित परीक्षा
- साक्षात्कार
- मेरिट लिस्ट
केन्द्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती में मिलने वाला वेतन
केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा जारी की गई भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को उनके पद के अनुसार वेतन दिए जायेगा। जिसके बारें में निचे बताया गया है-
- PGT (स्नातक शिक्षक) को ₹27,500 प्रति माह।
- TGT (प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक) को ₹26,250 प्रति माह।
- PRT (प्राथमिक शिक्षक) को ₹21,250 प्रति माह।
- कंप्यूटर शिक्षक और प्रशिक्षक को ₹21,250 प्रति माह।
- स्टाफ नर्स को ₹750 प्रति दिन।
केन्द्रीय विद्यालय शिक्षक भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को केन्द्रीय विद्यालयों में कार्य करने का मौका मिलेगा, जिससे उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन करियर बनाने का अवसर मिलेगा।