SSC GD Constable Admit Card 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, @ssc.nic.in से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD Constable Admit Card 2025: जिन उम्मीदवारों ने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन किया था उनके लिए खुशखबरी सामने आई है। SSC ने 1 फरवरी 2025 को SSC GD Constable Admit Card 2025 जारी कर दिया गया है। आपको बता दे की एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से लेकर 25 फरवरी 2025 तक किया जायेगा। यदि आपने भी एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इस लेख के अंतर्गत हम आपको SSC GD Constable Admit Card 2025 से जुडी सही जरुरी जानकारी विस्तार से बताएंगें। जिससे की आपको अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

SSC GD Constable Exam Admit Card 2025

एसएससी ने इस वर्ष जीडी कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत कुल 39481 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत BSF (सीमा सुरक्षा बल) के 15654 पद, CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के 7145 पद, CRPF (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के 11541 पद, SSB (सशस्त्र सीमा बल) के 819 पद, ITBP (भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल) के 3017 पद, Assam Rifles के 1248 पद और कई अन्य पद शामिल किए गए हैं।

आपको बता दे की एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कीका आयोजन 4, 5, 6, 7, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 20, 21 और 25 फरवरी 2025 को किया जायेगा। यह भर्ती परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित होगी।

SSC GD Admit Card Download करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आपको एसएससी की आधिकारिक साइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आप दिए गए एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद आपसे पूछी गई सभी जरुरी जानकारी दर्ज करें जैसे की यूज़रनेम और पासवर्ड और फिर लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. यदि आप पासवर्ड भूल गए है तो आप ‘Forget Password’ लिंक पर क्लिक करके अपने पासवर्ड को दोबारा से प्राप्त कर सकते हैं।
  5. लॉगिन करने के बाद आपको SSC GD Constable Admit Card 2025 का लिंक दिखाई देगा, जिस पर आपको क्लिक करना होगा और अपने एडमिट कार्ड को पीडीएफ फाइल में डाउनलोड कर लेना है।
  6. डाउनलोड करने के बाद अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट निकाल लें और उसे सुरक्षित रखें। प्रिंट किया हुआ यह एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन आपके साथ लेकर के जाना अनिवार्य है।

SSC GD Constable Exam के लिए जरुरी दस्तावेज

SSC GD Constable परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने साथ परीक्षा केंद्र में ले जाने होंगे-

  • Admit Card
  • आधार कार्ड
  • परीक्षा से पहले आयोग द्वारा जारी की गई सभी गाइडलाइंस का पालन करना अनिवार्य होगा।

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में चयन प्रक्रिया 5 चरणों में पूरी होगी, इन 5 चरणों के बारें में निचे बताया गया है-

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • शारीरिक मापतौल परीक्षा (PST)
  • मेडिकल परीक्षा
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

SSC GD Admit Card Download Check

Leave a Comment