Anganwadi Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी भर्ती 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आंगनवाड़ी भर्ती के अंतर्गत आवेदन केवल महिलाओं के ही स्वीकार किए जाएंगे। यदि आप भी Anganwadi Worker के पद के लिए आवेदन करना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आपको Anganwadi Vacancy 2025 से जुडी सभी जरुरी जानकारी विस्तार से बताएंगें।
Anganwadi Vacancy 2025 Notification
आंगनवाड़ी भर्ती में कुल 175 पदों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी। इन पदों के लिए केवल महिला उम्मीदवारों के ही आवेदन लिए जायेंगें। ये पद उत्तर प्रदेश के Mainpuri District के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। जिन क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नियुक्त की जाएंगी, उनमें Mainpuri City, Mainpuri Rural, Jagir, Keshani, Sultanjang, Bever, Baranhal, Korawali, Girur और Karhal शामिल हैं।
Anganwadi Vacancy 2025 के लिए पात्रता
-
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से बारहवीं कक्षा की मार्कशीट होनी अनिवार्य है।
-
स्थानीय उम्मीदवार: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिलाएं केवल उन्हीं गांवों या मोहल्लों की रहने वाली हो जहां से वे आवेदन करना चाहती हैं। इसका मतलब है कि उम्मीदवार का निवास उसी क्षेत्र में होना चाहिए, जिसमें वह पद प्राप्त करना चाहती है।
-
आयु सीमा: आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
Anganwadi Vacancy 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया
Anganwadi Vacancy 2025 के लिए आवेदन करने के लिए आपको निचे दी हुई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा-
-
सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार के Official Website पर जाना होगा। यहां आपको आंगनवाड़ी भर्ती 2025 का लिंक मिलेगा।
-
वेबसाइट पर दिए गए Anganwadi Recruitment 2025 Link पर क्लिक करें, इसके बाद आपको उस क्षेत्र का लिंक चुनना होगा, जहां आप आवेदन करना चाहती हैं।
-
लिंक पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म भरने का विकल्प आएगा। सभी आवश्यक जानकारी जैसे कि नाम, पता, शैक्षिक योग्यता, उम्र, आदि भरें।
-
आपको अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे। सुनिश्चित करें कि सभी दस्तावेज़ सही और स्पष्ट रूप से अपलोड किए गए हों।
-
सभी जानकारी भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद, आवेदन फॉर्म को जमा कर दें। इसके बाद Print Copy निकालें और उसे सुरक्षित रखें।
आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन फीस
Anganwadi Vacancy 2025 में आवेदन करने वाली महिलाओं से आवेदन शुल्क के रूप में कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा। यह एक बेहतरीन अवसर है क्योंकि कई सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन के लिए शुल्क लिया जाता है, लेकिन इस भर्ती में कोई शुल्क नहीं लिया गया है।
महिला उम्मीदवारों के लिए रोजगार के अवसर
उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से आंगनवाड़ी भर्ती अभियान शुरू किया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज के सबसे जरूरतमंद वर्गों के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं को पोषण संबंधी सेवाएं प्रदान करती हैं। इसलिए, यह भर्ती केवल एक रोजगार का अवसर नहीं है, बल्कि समाज सेवा का भी एक बेहतरीन मौका है। महिला उम्मीदवारों को यह अवसर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने का, बल्कि समाज में बदलाव लाने का भी मिलता है।