RRB ALP Result 2025: रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट रिजल्ट जारी, यहां से चेक करें

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

RRB ALP Result 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज 26 फरवरी 2025 को जारी कर दिया गया है। रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आयोजन 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक किया गया था, जिसके अंतर्गत लाखों उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। इस भर्ती परीक्षा में कुल 18,799 पदों पर भर्ती जारी की गई थी। अब परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था परन्तु आपको बता दे की आपका इंतजार अब खत्म हो गया है और आप अपना रिजल्ट आसानी से रेलवे की आधिकारिक साइट पर जाकर के देख सकते हैं।

RRB ALP Result 2025

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में चयनित होने के बाद उम्मीदवारों को रेलवे के अलग-अलग जोन में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर नियुक्ति मिलती है। इस भर्ती परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों के लिए अगला कदम सेकंड स्टेज की परीक्षा होगी जो की 19 और 20 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी।

RRB ALP Result 2025 कैसे चेक करें?

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट रिजल्ट चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

  1. सबसे पहले आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिसियल साइट www.rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।

  2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको “RRB ALP Result 2024” वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। यह लिंक रिजल्ट घोषित होने के बाद ही एक्टिव हो जाता है।

  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट की पीडीएफ फाइल आपके सामने खुलकर के आ जाएगी। इसमें परीक्षा में चयनित सभी उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए होंगे।

  4. उम्मीदवारों को इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करना होगा। अगर उनका रोल नंबर इस लिस्ट में है तो वे अगले चरण के लिए पात्र हैं।

  5. रिजल्ट के साथ ही रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। यह कट-ऑफ उम्मीदवार के चयन के लिए जरूरी है और इसे ध्यान से देखना चाहिए।

RRB ALP Result 2025 की महत्वपूर्ण तिथियां और लिंक

  • ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 20 जनवरी से 19 फरवरी 2024 तक
  • आवेदन में सुधार का अवसर: 20 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक
  • सीबीटी 1 परीक्षा: 25 नवंबर से 29 नवंबर 2024 तक
  • आंसर की जारी होने की तिथि: 5 दिसंबर 2024
  • रिजल्ट की घोषणा: 26 फरवरी 2025
  • सेकंड स्टेज परीक्षा: 19 और 20 मार्च 2025
  • रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के सभी रेलवे जोन का रिजल्ट यहां से चे करें
  • रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती रिल्ट मुंबई जोन और कट ऑ मार्क्स
  • रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती रिल्ट रांची जोन और कट ऑ मार्क्स

RRB ALP Result – कट-ऑफ मार्क्स

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट के रिजल्ट के साथ-साथ RRB ने कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। यह कट-ऑफ प्रत्येक जोन के लिए अलग-अलग हो सकती हैं। कट-ऑफ देखने के लिए आपको अपनी श्रेणी (General, OBC, SC, ST) के अनुसार ध्यान से चेक करना चाहिए। यदि आप कट-ऑफ से ऊपर अंक प्राप्त करते हैं तो आप अगले चरण के लिए पात्र  माने जाएंगे।

RRB ALP Exam से संबंधित जानकारी

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का आयोजन दो चरणों में किया जाता है। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT 1) होती है और दूसरे चरण में भी CBT 2 परीक्षा होती है। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और चिकित्सा परीक्षा (Medical Examination) से गुजरना होगा। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद RRB के द्वारा अंतिम चयन लिस्ट जारी की जाएगी।

Leave a Comment