BED DELED School Allotment: बी.एड, डी.एल.एड स्कूल अलॉटमेंट जारी – जानिए पूरा प्रोसेस

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

BED DELED School Allotment: साल 2025 में राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा B.Ed और D.El.Ed के छात्रों के लिए इंटर्नशिप स्कूल अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह स्कूल अलॉटमेंट सत्र 2024-25 के लिए है जिसमें बी.एड प्रथम वर्ष, बीएससी बी.एड और बीए बी.एड तृतीय वर्ष के छात्रों को शामिल किया गया है। इन छात्रों के लिए इंटर्नशिप स्कूलों का आवंटन किया जा चुका है। जो कि द्वितीय और प्रथम चरणों में हुआ है। इस लेख में हम BED DELED School Allotment की प्रक्रिया के बारे में सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगें।

BED DELED School Allotment 2025

हाल ही में राजस्थान राज्य सरकार के द्वारा बी.एड और डी.एल.एड के प्रशिक्षणार्थियों के लिए इंटर्नशिप के लिए स्कूलों का आवंटन किया गया है। इसके लिए विद्यार्थियों को अपने पाठ्यक्रम के दौरान एक निर्धारित समयावधि के लिए किसी सरकारी या निजी स्कूल में इंटर्नशिप करनी होती है। इन इंटर्नशिप को अंजाम देने के लिए अलग-अलग स्कूलों में विद्यार्थियों को आवंटित किया जाता है, जो उनकी चॉइस के हिसाब से होता है।

BED DELED School Allotment Update

हाल ही में बी.एड और डी.एल.एड छात्रों के लिए स्कूल अलॉटमेंट की प्रक्रिया जारी कर दी है। जिन विद्यार्थियों को स्कूल अलॉटमेंट हो गया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके चेक कर सकते हैं। जिन विद्यार्थियों को अभी तक स्कूल का आवंटन नहीं हुआ है वो 18 मार्च से 20 मार्च 2025 तक अपनी पसंद के स्कूलों को चुन सकते है। इसके बाद स्कूल चुनाव का कोई अवसर नहीं मिलेगा।

BED DELED School Allotment कैसे चेक करें?

बी.एड और डी.एल.एड के प्रशिक्षणार्थियों के लिए स्कूल अलॉटमेंट की जानकारी चेक करने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनानी होगी-

  1. सबसे पहले आपको शाला दर्पण की आधिकारिक साइट पर जाना होगा। इसका डायरेक्ट लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध होता है।

  2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको अपने यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड की मदद से लॉगिन करना होगा।

  3. लॉगिन करने के बाद वेबसाइट के बाएं तरफ तीन लाइनें दिखाई देंगी। उस पर क्लिक करें और फिर “Candidates” वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।

  4. क्लिक करने के बाद “Internship Request” के ऑप्शन पर क्लिक करें।

  5. उसके बाद “Search” ऑप्शन पर क्लिक करें और फिर “School Allotment” ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां से आप अपना स्कूल अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।

यदि आपने पहले से चॉइस भरी थी और रिक्त स्थान की कमी के कारण अलॉटमेंट नहीं हुआ है तो 18 मार्च से 20 मार्च 2025 तक फिर से चॉइस कर सकते है। इस दौरान आपको अपनी पसंद के स्कूल का चुनाव करना होगा।

BED DELED School Allotment के लिए जरूरी दस्तावेज

बी.एड / डी.एल.एड के लिए स्कूल अलॉटमेंट की प्रक्रिया में आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता हो सकती है। ये दस्तावेज़ आपके अलॉटमेंट के बाद आपको कॉलेज में जमा कराने होते हैं। मुख्य दस्तावेजों निम्नलिखित हैं-

  • बी.एड / डी.एल.एड के पंजीकरण प्रमाणपत्र,
  • जन्म प्रमाणपत्र,
  • एडमिट कार्ड (यदि लागू हो),
  • शिक्षा संबंधित प्रमाणपत्र आदि।

BED DELED School Allotment Important Dates & Link

  • बी.एड, डी.एल.एड स्कूल चॉइस भरने की अंतिम तारीख – 18 मार्च से 20 मार्च 2025 तक।
  • स्कूल अलॉटमेंट चेक करने की अंतिम तारीख – आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
  • आवंटन पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया – छात्रों को अपनी अलॉटमेंट चेक करने के बाद, आवश्यक प्रक्रिया का पालन करना होगा।
  • बी.एड, डी.एल.एड स्कूल अलॉटमेंट चेक करने के लिए क्लिक करें

Leave a Comment