KVS Admission Form 2025: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें, जानें पूरी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

KVS Admission Form 2025: यदि आप 2025 में अपने बच्चे को KVS में प्रवेश दिलाना चाहते हैं और यह जानना चाहते है की KVS के अंतर्गत प्रवेश के लिए आवेदन कब से शुरू होंगे तो इस लेख के अंतर्गत हम आपको KVS Admission Form से जुडी सभी जरुरी जानकरी प्रदान करेंगें। केंद्रीय विद्यालय (KVS) हर साल हजारों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करता है। इस लेख के अंतर्गत KVS Admission Form के अलावा आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पाठ्यक्रम और शुल्क आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगें।

KVS Admission 2025: जाने कब और कैसे करें आवेदन?

केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 2025 में ऑनलाइन आवेदन जल्द ही शुरू होने की संभावना है। प्रत्येक साल की तरह इस बार भी KVS में बच्चों का रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ही किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सम्बंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के प्रक्रिया को पूरी करनी होगी। फरवरी या मार्च के अंतर्गत KVS एडमिशन फॉर्म 2025 शुरू होने की पूरी-पूरी उम्मीद है।

KVS Admission से जुडी अन्य जानकारी

सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को केंद्रीय विद्यालयों में मुख्य रूप से प्रथम प्राथमिकता दी जाती है। हालांकि देश के अंतर्गत रहने वाले अन्य नागरिकों के बच्चों को भी प्रवेश का अवसर मिलता है। केंद्रीय विद्यालयों का मुख्य उद्देश्य देश के मेधावी विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करना है। यहाँ पर प्रत्येक छात्र को समान अवसर मिलता हैं जिससे की वो विधार्थी अपने कौशल और प्रतिभा को बढ़ा सके।

KVS पाठ्यक्रम से जुडी जानकारी

केंद्रीय विद्यालयों के अंतर्गत शिक्षा का स्तर बहुत उच्च होता है क्योंकि ये स्कूल राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के पाठ्यक्रम के आधार पर बच्चों को पढ़ाते हैं। इसके अंतर्गत गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, संस्कृत, कला, खेल और अन्य विषयों को पढ़ाया जाता है। इस पाठ्यक्रम से छात्रों का विकास अच्छे से होता है और उनकी बुनियादी शिक्षा मजबूत होती है।

KVS Admission के लिए जरुरी दस्तावेज

यदि आप अपने बच्चे का केन्द्रीय विद्यालय में एडमिशन करवाना चाहते है तो आपके पास निचे बताए गए दस्तावेजजों का होना अनिवार्य है।  ये सभी जरुरी दस्तावेज आवेदन करते समय स्कैन करके अपलोड करने होंगें-

  • आधार कार्ड,
  • जन्म प्रमाण पत्र,
  • निवास प्रमाण पत्र,
  • कक्षा 1 के लिए मेडिकल सर्टिफिकेट,
  • पूर्व की शिक्षा का प्रमाण पत्र,
  • माता-पिता के कार्य का प्रमाण पत्र (यदि सरकारी कर्मचारी हैं तो)

KVS Admission Form 2025 कैसे भरें?

यदि आप केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे का एडमिशन कराना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक पढ़कर के फॉलो करें-

  1. सबसे पहले आपको KVS के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आपको “Admission Registration” वाले लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  3. अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपने बच्चे और परिवार के बारे में पूछी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यानपूर्वक सही-सही भरनी होगी।
  4. पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको एक लॉगिन ID और पासवर्ड मिलेगा। लॉगिन ID और पासवर्ड की मदद से आप लॉगिन कर सकते है और आगे की प्रक्रिया को बड़ा सकते है।
  5. इसके बाद आपको मांगें गए सभी जरुरी दस्तावेज़ जैसे की आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र आदि को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  6. आवेदन फॉर्म भरने और दस्तावेज़ अपलोड करने के बाद एक बार वपिस से आपको आवेदन फॉर्म को चेक करना होगा की कहीं गलत जानकरी तो नहीं भरी गई है।
  7. जानकरी चेक करने के बाद आवेदन फॉर्म को जमा करने के लिए सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  8. आवेदन फॉर्म जमा करने के पबाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें और उसे सुरक्षित रखें।

KVS Admission Form 2025 Check

  • केंद्रीय विद्यालय में अपने बच्चे का एडमिशन करवानें या जरुरी जानकरी जानने के लिए क्लि करें 

Leave a Comment