Allahabad High Court Result 2025: इलाहाबाद हाई कोर्ट रिजल्ट जारी, जानें कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Allahabad High Court Result 2025: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने वर्ष 2025 में जारी की गई भर्ती परीक्षा के परिणामों को लेकर के घोषणा कर दी है। यह भर्ती परीक्षा 4 और 5 जनवरी 2025 को ऑनलाइन तरीके से आयोजित की गई थी। जिसके अंतर्गत ड्राइवर ग्रेड-IV, ग्रुप ‘C’ (लिपिक संवर्ग), स्टेनोग्राफर ग्रेड-III और ग्रुप ‘D’ सहित कई अन्य पदों के लिए अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 3,306 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस लेख में हम आपको Allahabad High Court Result 2025 से जुडी सभी जरुरी जानकारी विस्तार से बताएंगें।

Allahabad High Court Result 2025

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के द्वारा जारी भर्ती परीक्षा का परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है, इस पीडीएफ फाइल के अंतर्गत चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर को शामिल किया गया हैं। कुल मिलाकर के इस भर्ती में शमिल सभी अभ्यर्थी में से कुल 21,015 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। परीक्षा में हिंदी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफर, ग्रुप C (प्रशासनिक संवर्ग), ग्रुप D और ड्राइवर ग्रेड IV के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

चयनित उम्मीदवारों की संख्या

  • हिंदी स्टेनोग्राफर: 2,916 उम्मीदवार
  • अंग्रेजी स्टेनोग्राफर: 346 उम्मीदवार
  • ग्रुप D: 9,469 उम्मीदवार
  • ग्रुप C (प्रशासनिक संवर्ग): 8,137 उम्मीदवार
  • ड्राइवर ग्रेड IV: 147 उम्मीदवार

यह भर्ती परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की गई थी और इस भर्ती परीक्षा का परिणाम 5 फरवरी 2025 को घोषित किया गया है।

Allahabad High Court Result 2025 कैसे चेक करें?

इलाहाबाद उच्च न्यायालय भर्ती परीक्षा में शामिल विधार्थी अपना रिजल्ट राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर जाकर के चेक कर सकते हैं। इसके लिए विधार्थियों को निम्नलिखित प्रक्रिया को फोलोव करना होगा-

  1. परीक्षा में शमिल हुए विधार्थी सबसे पहले NTA की आधिकारिक साइट पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए ‘उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रल भर्ती 2024-25’ वाले सेक्शन में जाएं।
  3. सेक्शन में जानें के बाद आप रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. उसके बाद आपके सामने रिजल्ट की PDF फाइल खुलकर के आ जाएगी आप इसे डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर और नाम चेक करें।
  5. भविष्य में काम आने के लिए परिणाम का प्रिंटआउट जरूर निकलवा लें।

(सुचना: इलाहाबाद उच्च न्यायालय भर्ती परीक्षा रिजल्ट के साथ साथ इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने इस भर्ती परीक्षा की आंसर-की भी जारी कर दी है जिसे अभ्यर्थी इसी साइट से डाउनलोड कर सकते हैं)

Allahabad High Court Result Check

  • इलाहाबाद उच्च न्यायालय भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और आंसर-की देखने के लिए क्लि करें

Leave a Comment