JNVST 2025 Admission: नवोदय विद्यालय समिति द्वारा आयोजित की गई जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (JNVST) 2025 रिजल्ट का इंतजार कर रहें लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए खुशखबरी है क्योकि जल्द ही नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा रिजल्ट जारी किया जाएगा। इस साल नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए प्रवेश परीक्षा 18 जनवरी और 8 फरवरी 2025 को आयोजित की गई थी। जैसे-जैसे रिजल्ट घोषित होने का समय नजदीक आता है तो छात्र और अभिभावक यह जानना चाहते हैं कि JNVST 2025 Admission का रिजल्ट कहां से और कैसे चेक किया जा सकता है।
यदि आप या आपका बच्चे ने इस परीक्षा में भाग लिया हैं और JNVST 2025 Result का इंतजार कर रहे हैं तो इस लेख में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि आप अपना रिजल्ट navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाकर के कैसे देख सकते हैं और इससे जुडी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।
JNVST 2025 Admission: रिजल्ट कब और कहां जारी होगा?
JNVST 2025 Result फरवरी 2025 में जारी होने की पूरी-पूरी सम्भावना है। आपको बता दे की यह रिजल्ट नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी किया जायेगा। इस वेबसाइट पर जाकर के छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में छात्रों का चयन पूरी तरह से उनके परीक्षा परिणामों के आधार पर किया जाएगा।
JNVST 2025 Admission रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
अगर आप JNVST 2025 Admission के लिए आवेदन किया था और परीक्षा में शामिल हुए थे तो आप अपना रिजल्ट घर बैठे बड़ी आसानी से चेक कर सकते है। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
-
सबसे पहले आपको navodaya.gov.in वेबसाइट पर जाना होगा। यह नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट है, जहां पर जवाहर नवोदय विद्यालय से जुड़ें रिजल्ट और अन्य सभी महत्वपूर्ण अपडेट्स मिलते हैं।
-
वेबसाइट के होमपेज पर आपको Result का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
-
रिजल्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको एक नए पेज खुलकर के आ जायेगा, जहां आपको कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए अलग-अलग रिजल्ट लिंक दिखाई देंगे। आपको अपनी कक्षा का रिजल्ट देखने के लिए सही लिंक चुनना होगा।
-
उसके बाद आपको पूछी गई जानकारी जैसे की रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करना होगा। यह जानकारी आपके अपने एडमिट कार्ड पर दर्ज मिलेगी।
-
सभी जानकारी भरने के बाद आपको Submit वाले बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई दे जाएगा। आप इस रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट कॉपी सुरक्षित रख सकते हैं।
JNVST 2025 Admission रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया
JNVST 2025 Admission रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित छात्रों को Document Verification करवाना होगा। यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए अनिवार्य है जिन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है और चयनित हुए हैं। दस्तावेज़ सत्यापन में निम्नलिखित दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी-
- आधार कार्ड,
- पिछली कक्षा की मार्कशीट,
- निवास प्रमाण पत्र,
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो),
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र आदि।
सभी दस्तावेज़ों की सही और मूल कॉपी के साथ छात्रों को सत्यापन प्रक्रिया के लिए जाना होगा। यदि दस्तावेज़ सही पाए जाते हैं, तो छात्रों को JNVST 2025 Admission के लिए बुलाया जाएगा और उन्हें नवोदय विद्यालय में प्रवेश मिलेगा।