Rajasthan High Court Group D Vacancy Cancel: राजस्थान हाई कोर्ट ने जारी की गई ग्रुप डी भर्ती को किया रद्द , जानें पूरी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan High Court Group D Vacancy Cancel: राजस्थान हाई कोर्ट हाल ही में एक महत्वपूर्ण नोटिस की घोषणा की है, राजस्थान हाई कोर्ट ने नोटिस में जारी किया है की Rajasthan High Court Group D Vacancy 2019 को रद्द कर दिया गया है। इस निर्णय का असर उन सभी उम्मीदवारों को पड़ेगा जिन्होंने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था और इस भर्ती की तैयारियां कर रहे थे। इस लेख में हम आपको Rajasthan High Court Group D Vacancy Cancel से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी विस्तार से प्रदान करेंगें और बताएंगे कि इस भर्ती से जुड़ी आगे की कार्रवाई क्या हो सकती है।

Rajasthan High Court Group D Vacancy

वर्ष 2019 में राजस्थान हाई कोर्ट ने Group D Recruitment के लिए 3678 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया 18 नवंबर 2019 से शुरू होकर 17 दिसंबर 2019 तक चली थी। इस भर्ती में District Court, District Legal Services Authority जैसी संस्थाओं में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों पदों के लिए भर्ती जारी की गई।

हाई कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती में कई प्रकार के सुधार किए थे जैसे की दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए नियमों में बदलाव। लेकिन इसके बावजूद अधिक आवेदन होने की वजह से आगे की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना संभव नहीं हो पाया। इस भर्ती के अंतर्गत कुल मिलाकर लगभग 25 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिससे की इस भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में जटिलता हो गई थी।

राजस्थान हाई कोर्ट ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा को क्यों किया रद्द?

राजस्थान हाई कोर्ट ने साल 2022 में राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए Rajasthan Staff Selection Board से भर्ती कराने का निर्णय लिया था, लेकिन बोर्ड ने यह कहते हुए भर्ती करने से इनकार कर दिया कि इस स्तर के पदों के लिए परीक्षा आयोजित करने का कोई प्रावधान नहीं है। इसके बाद राजस्थान हाई कोर्ट ने 2024 में अपने स्तर पर भर्ती परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया, लेकिन यह परीक्षा भी आयोजित नहीं हो पाई।

इन सभी समस्याओं के कारण राजस्थान हाई कोर्ट ने अब राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती को पूरी तरह से रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके लिए राजस्थान हाई कोर्ट के द्वारा एक आधिकारिक नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती रद्द होने के बाद उम्मीदवारों के लिए क्या होगा?

अब जबकि Rajasthan High Court Group D Vacancy Cancel कर दी गई है, तो उन सभी उम्मीदवारों को जो पहले इस भर्ती के लिए आवेदन कर चुके थे उनके द्वारा भरी गई परीक्षा फीस को Refund दिया जायेगा। राजस्थान उच्च न्यायालय ने इससे जुड़ा एक अलग नोटिस जारी करने की बात की है, जिसमें परीक्षा फीस की वापसी की प्रक्रिया की जानकारी बताई जाएगी।

यदि आप राजस्थान हाई कोर्ट ग्रुप डी भर्ती परीक्षा फीस की वापसी के बारें में जानना चाहते है तो आपको Rajasthan High Court Official Website को विजिट करते रहना होगा क्योकि जल्द ही राजस्थान हाई कोर्ट के द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा, जिससे उम्मीदवारों को शुल्क वापसी के लिए निर्देश मिलेंगे।

राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा जारी किए गए प्रमुख कारण

  • जैसा कि उप्पर आपको बताया गया की इस भर्ती में 25 लाख से अधिक आवेदन आने की वजह से आगे की प्रक्रिया को समय पर पूरा करना संभव नहीं हो सका।
  • दिव्यांग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और भूतपूर्व सैनिकों के लिए नियमों में बार-बार बदलाव होने के कारण भी भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई।
  • Rajasthan Staff Selection Board ने भी इस भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उनके नियम इस प्रकार के पदों के लिए परीक्षा के आयोजन की अनुमति नहीं देते थे।
  • राजस्थान हाई कोर्ट ने 2024 में भर्ती परीक्षा आयोजित करने का प्रयास किया, लेकिन यह परीक्षा भी न हो सकी जिससे की परीक्षा प्रक्रिया को रद्द करना पड़ा।

Rajasthan High court Group D Vacancy Cancel Check

Leave a Comment