RPF Constable Admit Card Release: आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

RPF Constable Admit Card Release: RPF के द्वारा जारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 फरवरी 2025 को जारी कर दिए गए हैं। अगर आप भी आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन किये थे तो अब आप परीक्षा दिन से पहले अपना एडमिट कार्ड RPF की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के डाउनलोड कर सकते है। इस लेख में हम आपको RPF Constable Admit Card के बारे में पूरी जानकारी बताएंगें, जिससे की आप बिना किसी परेशानी के एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकें।

RPF Constable Exam 2025

आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 फरवरी 2025 को आधिकारिक साइट पर जारी कर दिए गए हैं। यह परीक्षा 2 मार्च से लेकर 20 मार्च 2025 तक आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 4208 कांस्टेबल पदों पर की भर्ती की जाएगी। 2 मार्च से लेकर 20 मार्च 2025 तक आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए CBT का आयोजन किया जाएगा।

  • कुल पदों की संख्या: 4208
  • परीक्षा की तिथि: 2 मार्च से 20 मार्च 2025
  • एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि: 27 फरवरी 2025

RPF Constable Admit Card 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया

RPF Constable Exam के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना आसान है। आप नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करके बड़ी आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-

  1. सबसे पहले आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक साइट https://www.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।

  2. वेबसाइट के होम पेज दिए गए “RPF Constable Admit Card 2025” वाले लिंक पर क्लिक करें।

  3. क्लिक करने के बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और इसके बाद “Submit” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

  4. अब आपका RPF Constable Admit Card आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे ध्यान से चेक करें और फिर इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

(आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का एडमिट कार्ड यहां से करें डानलोड)

RPF Constable Exam Pattern

आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के अंतर्गत 120 प्रश्न पूछे जाएंगे जो तीन मुख्य भागों में बांटे गए हैं-

  • अंकगणित: 35 प्रश्न
  • सामान्य जागरूकता: 50 प्रश्न
  • सामान्य बुद्धि और तर्क शक्ति: 35 प्रश्न

(आपको बता दे की प्रत्येक प्रश्न 1 अंक निर्धारित किया गया है और गलत जवाब भरने पर एक तिहाई अंक Negative Marking की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के लिए कुल 90 मिनट का समय दिया जायेगा।

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 35% अंक लाना अनिवार्य है।
  • एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है।

RPF Constable Admit Card से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

  1. RPF Constable Admit Card आप केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के डाउनलोड कर सकते है। किसी अन्य स्रोत से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने से बचें क्योंकि वह अवैध हो सकता है।

  2. आरपीएफ कांस्टेबल एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी सही से देखनी चाहिए। जैसे की परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा तिथि, समय आदि। अगर कोई जानकारी गलत दर्ज है तो आप जल्द से जल्द रेलवे भर्ती बोर्ड से संपर्क करें।

  3. परीक्षा के दिन आपको डाउनलोड किया गया एडमिट कार्ड और एक फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड) साथ लेकर जाना होगा। बिना इन दस्तावेजों के आपको परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

  4. परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले परीक्षा संबंधी गाइडलाइन्स को ध्यान से पढ़ें और उनका पालन करें। यह आपको परीक्षा में किसी भी तरह की परेशानी से बचाएगा।

RPF Constable Selection Process

आरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा-

  1. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  2. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  3. शारीरिक माप परीक्षा (PMT)
  4. मेडिकल परीक्षा
  5. दस्तावेज सत्यापन

Leave a Comment