RPSC Librarian Admit Card 2025: आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहां से करें डाउनलोड

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

RPSC Librarian Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा जारी की गई लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। जो भी इच्छुक उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के अंतर्गत आवेदन किया है, वे सभी उम्मीदवार आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा यह भर्ती परीक्षा लाइब्रेरियन ग्रेड II के 300 पदों के लिए आयोजित की जा रही है। इस आर्टिकल में हम आपको RPSC Librarian Admit Card 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे, जिसमें परीक्षा की तिथि, एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया, और परीक्षा के पैटर्न के बारे में विस्तार से बताया जाएगा।

RPSC Librarian Admit Card 2025

13 फरवरी 2025 से आरपीएससी लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा। इस भर्ती में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के पंजीकरण संख्या की मदद से डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा परीक्षा केंद्र से जुडी जानकारी 9 फरवरी 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा। परीक्षा केंद्र से जुडी जानकारी में आपके परीक्षा स्थान और शहर का विवरण दर्ज होगा, जिससे आपको परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।

लाइब्रेरियन ग्रेड 2 परीक्षा की तिथि और समय

लाइब्रेरियन ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा 16 फरवरी 2025 को दो पारी में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के समय और अन्य महत्वपूर्ण विवरण निम्नलिखित हैं-

  • पहली पारी: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
  • दूसरी पारी: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।

आपको बता दे की आरपीएससी लाइब्रेरियन 2 ग्रेड भर्ती परीक्षा 400 अंकों की होगी, जिसके अंतर्गत दो पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा और हर पेपर का समय 2 घंटे निर्धारित किया गया है। इस भर्ती परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी, जिसके अंतर्गत प्रत्येक गलत उत्तर का एक तिहाई (1/3) अंक काटा जायेगा।

लाइब्रेरियन 2nd ग्रेड भर्ती परीक्षा का पैटर्न

  1. कुल अंक: 400
  2. कुल पेपर: 2 पेपर (प्रत्येक पेपर 200 अंकों का)
  3. समय: प्रत्येक पेपर के लिए 2 घंटे
  4. नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे।

आरपीएससी लाइब्रेरियन 2 ग्रेड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया और चयन

आरपीएससी लाइब्रेरियन 2 ग्रेड भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2024 से 20 मार्च 2024 तक चली थी। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी और परीक्षा के अंतर्गत शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से के आधार पर चयनित किया जाएगा। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को एक साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

RPSC Librarian Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

RPSC Librarian Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए आपको निचे बताई गई प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा।

  1. सबसे पहले आप आरपीएससी की आधिकारिक साइट पर जाएं। (https://rpsc.rajasthan.gov.in/)
  2. वेबसाइट के होमपेज पर आप दिए गए “लाइब्रेरियन ग्रेड 2 एडमिट कार्ड” वाले लिंक पर क्लिक करें।
  3. क्लिक करने के बाद आपको पूछी गई जानकारी जैसे पंजीकरण नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके डाउनलोड एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
  4. उसके बाद आपके सामने आपका एडमिट कार्ड खुलकर के आ जायेगा, आप यहाँ से अपने एडमिट कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जायेगा।
  5. पीडीएफ फॉर्मेट में एडमिट कार्ड ,डाउनलोड करने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

RPSC Librarian Admit Card Check

  • आरपीएससी लाइब्रेरियन 2 ग्रेड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए क्लि करें

Leave a Comment