RRB NTPC Admit Card 2025: अगर आपने रेलवे की RRB NTPC Exam 2025 के लिए आवेदन किया है, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने इस परीक्षा की एग्जाम डेट्स और एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी जारी कर दी है। आइए जानते हैं कि RRB NTPC Admit Card 2025 कब जारी होगा, Application Status कैसे चेक करें, और परीक्षा कब आयोजित होगी।
RRB NTPC Exam 2025: परीक्षा की तारीखें
रेलवे भर्ती बोर्ड ने 13 मई 2025 को NTPC Graduate Level Exam का शेड्यूल जारी किया है। इस भर्ती के तहत 8113 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा 5 जून 2025 से शुरू होकर 23 जून 2025 तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे, जबकि एग्जाम सिटी स्लिप परीक्षा से दस दिन पहले उपलब्ध होगी।
RRB NTPC Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?
RRB NTPC Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए आपको निचे बताए गए चरणों को फॉलो करें-
-
सबसे पहले अपनी RRB जोन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर “Admit Card” या “Call Letter” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
“Submit” बटन पर क्लिक करें।
-
आपका Admit Card स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
RRB NTPC Application Status 2025 कैसे चेक करें?
Application Status चेक करने के लिए:
-
अपनी RRB जोन की वेबसाइट पर जाएं।
-
“Application Status” लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
-
“Submit” पर क्लिक करें।
-
आपकी स्क्रीन पर आवेदन की स्थिति प्रदर्शित होगी।
यदि आपका आवेदन स्वीकार नहीं हुआ है, तो आप परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।
RRB NTPC Exam Pattern 2025
NTPC परीक्षा में निम्नलिखित चरण होंगे:
-
CBT 1: यह सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य है। इसमें 100 प्रश्न होंगे, जो 90 मिनट में हल करने होंगे। प्रश्नों का वितरण इस प्रकार होगा:
-
सामान्य जागरूकता: 40 प्रश्न
-
गणित: 30 प्रश्न
-
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति: 30 प्रश्न
-
-
CBT 2: यह केवल पहले चरण में उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए होगा। इसमें अधिक कठिनाई स्तर के प्रश्न होंगे।
-
स्किल टेस्ट: कुछ पदों के लिए टाइपिंग या कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट होगा।
-
दस्तावेज़ सत्यापन: सभी चरणों के बाद दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
RRB NTPC 2025: महत्वपूर्ण निर्देश
-
परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाना मना है।
-
एडमिट कार्ड और एक फोटो आईडी प्रूफ (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड) साथ में लाना आवश्यक है।
-
परीक्षा केंद्र पर समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचें।