SSC GD Answer Key Release: कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित की गई SSC GD Constable Exam 2025 की आधिकारिक Answer Key आज 4 मार्च 2025 को एसएससी की वेबसाइट पर जारी की गई है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब SSC GD Answer Key का इंतजार कर रहे है उनके लिए खुशखबरी है की वो एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के Roll Number और Date of Birth की मदद से आंसर की को चेक कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 फरवरी से लेकर 25 फरवरी 2025 तक अलग-अलग शिफ्टों में किया गया था। यदि आप SSC GD Answer Key से जुडी अन्य जानकारी जानना चाहते है तो आपको लेख कको अंत तक पढ़ना होगा।
SSC GD Constable Recruitment 2025 Overview
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती का आयोजन 39481 पदों के लिए किया जा रहा है। इनमें अलग-अलग सुरक्षा बलों के पद शामिल हैं, जैसे कि-
- BSF: 15,654 पद
- CISF: 7,145 पद
- CRPF: 11,541 पद
- SSB: 819 पद
- ITBP: 3,017 पद
- Assam Rifles: 1,248 पद
- SSF: 35 पद
- NCB: 22 पद
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत 52,59,500 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जो इस बात का संकेत है कि प्रत्येक पद के लिए लगभग 133 उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर होगी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 4 से लेकर के 25 फरवरी 2025 तक किया गया था और उम्मीदवारों को अब लंबे समय से इसकी आधिकारिक आंसर की होने का इंतजार था और अब एसएससी ने यह आंसर की भी जारी कर दी है।
SSC GD Answer Key 2025 कैसे चेक करें?
यदि आपने SSC GD Constable Exam 2025 दी है और आप अपनी आंसर की चेक करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई प्रक्रिया को ध्यान से पढ़कर के फॉलो करें-
-
सबसे पहले आपको SSC Official Website ssc.nic.in पर जाना होगा।
-
वेबसाइट पर जाने के बाद होम पेज पर आप Answer Key वाले विकल्प पर क्लिक करें।
-
उसके बाद आपको SSC GD Constable Answer Key 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
-
क्लिक करने के बाद आपको अपना Roll Number, Password और Captcha Code दर्ज करके Login वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
-
अब आप अपनी परीक्षा की Official Answer Key आपकी स्क्रीन पर देख सकते हैं। आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
-
यदि आपको आंसर के में जारी किसी उत्तर पर आपत्ति है तो आपको SSC द्वारा दिए गए समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करने का अवसर मिलेगा। आपत्ति दर्ज करने के लिए आपको निर्धारित प्रक्रिया को फॉलो और शुल्क जमा करना होगा।
SSC GD Answer Key चेक करने के बाद क्या करें?
-
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले लिखित परीक्षा देनी होती है। इसके बाद कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जारी की गई Answer Key के माध्यम से यह जान सकते हैं कि उन्होंने कितने अंक प्राप्त किए हैं। इसके आधार पर वे अपनी आगामी तैयारी को दिशा दे सकते हैं।
-
लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को Physical Test (PET/PST) देना होगा। इसके बाद मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज़ों की जांच की जाएगी।
SSC GD Constable परीक्षा की अपेक्षित कट-ऑफ
SSC GD Answer Key जारी होने के बाद कई उम्मीदवार कट-ऑफ के बारे में भी जानना चाहते हैं। कट-ऑफ अंक उम्मीदवारों की परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर तय किए जाते हैं। यह कट-ऑफ विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि-
- परीक्षा की कठिनाई स्तर
- आवेदकों की संख्या
- विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कट-ऑफ
SSC GD Answer Key 2025 Release Check
एसएससी जीडी कांस्टेबल की आधिकारिक आंसर की यहां से करें चेक