SSC GD Constable Answer Key 2025: अगर आपने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी है और परीक्षा आयोजित होने के बाद आप आंसर की का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए यह लेख बहुत महत्वपूर्ण हैं। SSC GD Constable Answer Key 26 फरवरी 2025 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के अपनी आंसर की को आसानी से चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको SSC GD Constable Answer Key से जुडी सभी जानकारी विस्तार से बताएंगें।
SSC GD Constable Answer Key 2025
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन कर्मचारी चयन बोर्ड आयोग के द्वारा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक अलग-अलग शिफ्टों में किया गया था। यह भर्ती परीक्षा 39481 पदों के लिए जारी की गई थी, जिसमें विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों के लिए भर्ती की जा रही है, जैसे कि BSF, CISF, CRPF, SSB, ITBP, Assam Rifles, SSF, और NCB।
इस बार एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में कुल 5259500 उम्मीदवारों ने आवेदन किया थ। परीक्षा आयोजन के बाद SSC GD Constable Answer Key जारी की जाती है ताकि उम्मीदवार अपनी शिफ्ट के प्रश्न उत्तरों की मिलान कर सकें और अपने परिणाम का अनुमान लगा सकें।
SSC GD Constable Answer Key चेक करने की प्रक्रिया
अगर आपने एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी है और अब आप एसएससी जीडी कांस्टेबल आंसर की को चेक करना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो कर सकते है-
-
सबसे पहले आपको SSC की ऑफिशियल साइट ssc.nic.in पर जाना होगा।
-
वेबसाइट के होम पेज पर आपको Answer Key वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
-
उसके बाद आपको SSC GD Constable Answer Key 2025 वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
-
क्लिक करने बाद आपको अपना रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आपको अपने Admit Card से मिल जाएगी।
-
लॉगिन करने के बाद SSC GD Constable Answer Key आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाएगी। अब आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
-
यदि आप अपनी Answer Key को डाउनलोड करना चाहते है तो आप डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
SSC GD Constable Answer Key Check Link
आपको बता दे की हैं कि SSC GD Constable Answer Key का लिंक SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह लिंक 26 फरवरी 2025 को एक्टिव होना था परन्तु अब यह लिंक आने वाले 1-2 दिन में एक्टिव हो जाएगा। इसीलिए आपको SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर सम-समय पर विजिट करते रहना चाहिए। एसएससी जीडी आंसर की का लिंक एक्टिव होने के बाद यहाँ से करें चेक यहां क्लिक करें।
SSC GD Constable Answer Key में गड़बड़ी हो तो क्या करें?
आपको बता दे की कभी-कभी आंसर की में कुछ प्रश्नों के गलत उत्तर हो सकते हैं या किसी प्रश्न के सही उत्तर पर संदेह हो सकता है। ऐसे में आप SSC द्वारा जारी की गई Answer Key पर आपत्ति दर्ज कर सकते है। यदि आपको लगता है कि किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो आप SSC की वेबसाइट पर जाकर के उस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।
एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती में आंसर की जारी होने के बाद क्या होगा?
SSC GD Constable Answer Key चेक करने के बाद अगर आपको लगता है कि आपके द्वारा दिए गए उत्तर सही थे और आप रिजल्ट में अच्छा स्कोर कर रहे हैं तो आप भर्ती की अगली प्रक्रिया Physical Test की तैयारी शुरू कर दें और उसके बाद आपका Document Verification होगा, जिसमें आपके सभी दस्तावेज़ की जाँच की जाएगी।