SSC GD Cut-Off 2025: जानिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सम्भावित राज्यवार कट-ऑफ

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

SSC GD Cut-Off 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने वर्ष 2025 में 39,481 कांस्टेबल पदों को भरने के लिए  आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। इस भर्ती का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के द्वारा 4 से लेकर के 25 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। परीक्षा आयोजित होने के बाद एसएससी के द्वारा SSC GD Result 2025 और SSC GD Cut-Off 2025 अंक जारी किया जायेगा, जो की उम्मीदवारों के लिए अगली परीक्षा के लिए जरूरी होंगे।

इस आर्टिकल में हम आपको SSC GD Cut-Off 2025 अंक के बारे में विस्तार से बताएंगें, साथ ही पिछले वर्ष के SSC GD Cut-Off 2024 की भी जानकारी देंगे। जिससे की उम्मीदवारों को इस वर्ष आयोजित होने वाली परीक्षा में सफल होने के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।

SSC GD Cut-Off 2025

SSC GD Cut-Off 2025 के बारें में बात करें तो आपको बता दे यह परीक्षा का वह न्यूनतम अंक होते हैं जिन्हें उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के अगले चरण के लिए चयनित होने के लिए प्राप्त करना जरुरी होता है। SSC GD Cut-Off 2025 अंक परीक्षा की कठिनाई, श्रेणी (GEN, OBC, SC, ST, EWS, ESM) और राज्यवार के आधार पर जारी किया जाता है।

SSC GD Cut-Off 2024 पुरुष उम्मीदवारों के लिए

2024 की आयोजित होने वाली SSC GD Tier 1 परीक्षा के कट-ऑफ अंक कुछ इस प्रकार रहे थें।

  • UR (सामान्य): 153.57
  • SC (अनुसूचित जाति): 148.22
  • ST (अनुसूचित जनजाति): 143.66
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 151.16
  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 152.29
  • ESM (पूर्व सैनिक): 94.65

इन कट-ऑफ अंकों को प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। यह अंक पिछले वर्ष की परीक्षा के आधार पर हैं और इस वर्ष भी कट-ऑफ इसी के आस-पास होने की उम्मीद है तो उम्मीदवारों को इन कट-ऑफ को ध्यान में रखते हुए अपनी परीक्षा को देना होगा।

SSC GD Cut-Off 2024 महिला उम्मीदवारों के लिए

महिला उम्मीदवारों के लिए 2024 में SSC GD कट-ऑफ अंक इस प्रकार रही थी।

  • UR (सामान्य): 146.53
  • SC (अनुसूचित जाति): 138.21
  • ST (अनुसूचित जनजाति): 130.28
  • EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 143.07
  • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 144.44
  • ESM (पूर्व सैनिक): 62.66

SSC GD 2024 राज्यवार कट-ऑफ अंक

SSC GD 2024 के कट-ऑफ अंक अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग जारी की जाती। उदाहरण के लिए-

  • दिल्ली (पुरुष)
    • UR (सामान्य): 125.41
    • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 118.88
    • SC (अनुसूचित जाति): 124.27
    • ST (अनुसूचित जनजाति): 106.52
  • उत्तर प्रदेश (पुरुष)
    • UR (सामान्य): 115.42
    • OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 110.88
    • SC (अनुसूचित जाति): 107.31
    • ST (अनुसूचित जनजाति): 103.85

इसी लिए अपने राज्य के अंतर्गत जारी की गई पिछले वर्ष की कट-ऑफ को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकते है।

SSC GD परीक्षा 2025 की तैयारी के लिए जरुरी टिप्स

  1. सिलेबस को अच्छे से समझें: SSC GD परीक्षा के सिलेबस को अच्छे से समझना और उस पर ध्यान केंद्रित करना जरूरी है।
  2. पिछले वर्ष के पेपर हल करें: पिछले वर्षों के कट-ऑफ अंक और पेपर को हल करने से परीक्षा पैटर्न और कठिनाई स्तर का अंदाजा हो जाता है।
  3. समय का प्रबंधन: समय का सही उपयोग करते हुए प्रत्येक विषय पर समान ध्यान देना करुरी है।
  4. शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए तैयारी करें: SSC GD परीक्षा में सफलता पाने के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन करना जरुरी है तो शारीरिक दक्षता परीक्षा की भी तैयारी करते रहें।

SSC GD Cut-Off 2025 Check

  • यदि आप SSC GD Constable Cut-Off 2025 के बारें में जानने के लिए क्लि करें (आपको बता दे की जैसे ही एसएससी के द्वारा कट-ऑफ जारी की जाएगी तो यह लिंक एक्टिव कर दिया जायेगा)

Leave a Comment