UGC NET Result 2025: UGC NET में शामिल हुए सभी विधार्थियों को यूजीसी नेट (National Eligibility Test) परीक्षा का परिणाम 2025 का बेसब्री से इंतजार हैं। UGC NET Result 2025 का इंतजार कर रहे विधार्थियों के लिए खुसखबरी है क्योकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित UGC NET परीक्षा 2024 के दिसंबर सेशन का परिणाम बहुत जल्द जारी होने वाला है।
आपको बता दे की इस परीक्षा का परिणाम ugcnet.nta.ac.in पर जारी किया जायेगा। परीक्षा के अंतर्गत शमिल सभी विधार्थी यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर के अपना रिजल्ट देख सकते है। इस लेख में हम आपको UGC NET Result 2025 चेक करने की पूरी प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगें।
UGC NET Result 2025 कब और कहाँ जारी होगा परिणाम?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। हालांकि अभी तक रिजल्ट जारी होने की सही तारीख का ऐलान आधिकारिक रूप से नहीं किया गया है लेकिन UGC NET Result 2025 के अंतर्गत शमिल हुए सभी अभ्यर्थी ugcnet.nta.ac.in पर जाकर के अपना रिजल्ट देख सकते हैं। उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवस्य्क्ता होगी।
यूजीसी नेट परीक्षा 2024 का आयोजन और बदलाव
यूजीसी नेट दिसंबर 2024 की परीक्षा 3 जनवरी से 16 जनवरी तक आयोजित करने का प्लान था। परन्तु मकर संक्रांति और पोंगल होने की वजह से 15 जनवरी की परीक्षा को स्थगित करके यह परीक्षा 21 और 27 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी।
प्रोविजनल आंसर-की और आपत्तियां
यूजीसी NET दिसंबर 2024 की आयोजित परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 31 जनवरी, 2025 को जारी की गई थी। इसके बाद परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों को 1 फरवरी से 3 फरवरी 2025 तक का समय आपत्तियां दर्ज करने के लिए दिया गया था। यदि किसी अभ्यर्थी को उत्तर में कोई त्रुटि दिखाई दी, तो वे समय रहते आपत्ति दर्ज कर सकते थे। यह आपत्तियां विशेषज्ञों द्वारा जांची जाएंगी और उनकी राय के आधार पर फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी। फाइनल आंसर-की के आधार पर UGC NET Result 2025 जारी किया जाएगा।
UGC NET Result 2025 चेक कैसे करें?
- यूजीसी नेट रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आपको ugcnet.nta.ac.in वाली वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर पर आप दिए गए “UGC NET Result 2024” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपको अपनी आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी और लॉग इन वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात अगले पेज पर आपका UGC NET Result दिखाई देगा। आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल के सुरक्षित रख सकते हैं।